कॉलेज के प्राचार्य से मांगी चार लाख रुपये रंगदारी

लालगंज : अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केएन सिंह से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. चार दिनों के अंदर अंदर पैसा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी मिली है. प्राचार्य ने बताया सोमवार की रात आठ बजे के करीब पहले एक अज्ञात नंबर से मिस्ड […]

लालगंज : अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केएन सिंह से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. चार दिनों के अंदर अंदर पैसा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी मिली है. प्राचार्य ने बताया सोमवार की रात आठ बजे के करीब पहले एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया. फिर कुछ मिनट बाद उसी नंबर से चार दिनों में चार लाख रुपये की मांग करते हुए एसएमएस आया, जिसमें लिखा है कि अगले चार दिनों के अंदर मुझे चार लाख रुपये दे दो.

किसी भी प्रकार की चालाकी करने से मना करते हुए एसएमएस करनेवाले ने लिखा है कि मैं चौथे दिन महाविद्यालय में आऊंगी और आपको इशारा करूंगी. आप चुपचाप बिना होशियारी किये मुझे चार लाख रुपये दे देंगे, अन्यथा उसके बाद जो भी होगा उसके लिए जिम्मेवार आप खुद होंगे. इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे मुझे मोबाइल नंबर 7322936028 से एक मिस्ड कॉल आया. उस पर मैंने ध्यान नहीं दिया. फिर 5 मिनट बाद उसी नंबर से एक एसएमएस आया,

जिसमें रंगदारी की मांग की गयी थी. प्राचार्य ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ने इस तरह की धमकी दी है. उन्होंने बताया कि एसएमएस भेजनेवाला कोई महिला है. प्राचार्य ने लालगंज थाने को आवेदन देकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >