वैशाली : बिहार की राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले में पिटाई का एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. जी हां, मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव से जुड़ा है. स्थानीय लोगों की माने तो अपराधियों को पचास हजार रुपये रंगदारी नहीं देने की वजह से उनलोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की है. वहीं दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से दो युवकों ने मिलकर एक लड़के पीटा. वीडियो में एक युवक पीड़ित युवक को कसकर पकड़े हुए है, वहीं दूसरा युवक हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई कर रहा है. वह लाख कोशिशों के बाद भी उसके चंगूल से नहीं निकल पा रहा है. पीड़ित युवक बार-बार गुहार लगा रहा है लेकिन उसे बदमाश छोड़ते नहीं हैं और उसकी बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहे हैं.
वहीं आस-पास में यह चर्चा है कि पहले बदमाशों ने सौरभ नाम के युवक से पचास हजार रुपये की रंगदारी की मांग की, उसके बाद रंगदारी नहीं देने पर उसे रास्ते में घेर लिया और उसे केले के बगान में ले जाकर पिटा और उसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है.
