फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव में शुक्रवार की संध्या शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शराब के नशे में धुत युवक सड़क के किनारे बैठ कर राहगीरों को गाली देकर हल्ला-हंगामा कर रहा था. आजिज होकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति मंटू राम बताया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है.
शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव में शुक्रवार की संध्या शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शराब के नशे में धुत युवक सड़क के किनारे बैठ कर राहगीरों को गाली देकर हल्ला-हंगामा कर रहा था. आजिज होकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष […]
