महनार में चंडी महायज्ञ के लिए समिति गठित

27 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा यज्ञ 26 अप्रैल को निकलेगी शोभा कलशयात्रा महनार : प्रखंड के हसनपुर गांव में 27 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होनेवाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन हसनपुर काली मंदिर के परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिवजी ने की […]

27 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा यज्ञ

26 अप्रैल को निकलेगी शोभा कलशयात्रा
महनार : प्रखंड के हसनपुर गांव में 27 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होनेवाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन हसनपुर काली मंदिर के परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिवजी ने की जबकि संचालन उपेंद्र सिंह आजाद ने किया. बैठक में उपस्थित जनसमूह के द्वारा महायज्ञ के संचालन के लिये सहस्त्र चंडी महायज्ञ समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद पर भूतपूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अल्लीपुर उपेंद्र सिंह, शंभूनाथ सिंह को उपाध्यक्ष, तारकेश्वर सिंह को महासचिव एवं भूतपूर्व शिक्षक सुरेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को यज्ञ के लिए शोभा कलशयात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ श्री श्री पराम भागवत बल व्यास विनोदानंद ठाकुर की देख-रेख में संपन्न होगा. यज्ञ के अवसर पर अनुभवी विद्वान कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला, रामलीला, प्रवचन आदि की होगी प्रस्तुति और विशाल मेला के आयोजन झूला, मीना बाजार आदि का लगेगा जमावड़ा. इसके अतिरिक्त यज्ञ की सफलता को लेकर विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित लोगों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किया गया. बैठक में पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद सिंह, अवधेश सिंह, रमेश सिंह, अंजनी सिंह, मुखिया मुकेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, रामा शंकर सिंह, पिंटू सिंह, मंटू सिंह, अनुज सिंह, गणपत सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >