भगवानपुर में बच्ची पर गिरी पेड़ की डाल, मौत

भगवानपुर : सोनपुर रेल मडंल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर बिठौली हाॅल्ट के उत्तरी छोर के समीप पेड़ की डाल एक तेरह वर्षीय बालिका पर गिर गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रेलवे के संवेदक ट्रैक की दोहरीकरण कार्य को लेकर रेल ट्रैक के किनारे लगे सेमर के […]

भगवानपुर : सोनपुर रेल मडंल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर बिठौली हाॅल्ट के उत्तरी छोर के समीप पेड़ की डाल एक तेरह वर्षीय बालिका पर गिर गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रेलवे के संवेदक ट्रैक की दोहरीकरण कार्य को लेकर रेल ट्रैक के किनारे लगे सेमर के वृक्ष को कटवा रहे थे. इसी दौरान वहां खड़ी बालिका पर वृक्ष की डाल गिर पड़ी. जिसके नीचे वह दब गयी. इससे उसकी मौत वहीं पर हो गयी.

मृत बालिका भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी राजकिशोर सहनी की पुत्री प्रियंका कुमारी है. घटना के बाद वृक्ष काट रहे संवेदक और मजदूर बच्ची के शव को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग खड़े हुए. मृतक बच्ची के साथ रहे दो-तीन छोटे-छोटे बच्चों ने प्रियंका कुमारी की मृत्यु की सूचना उसके घर पहुंच कर उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर मृतक की मां सहित परिजन दहाड़े मारते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उठा कर अपने घर पर लाया तथा घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर मृतक प्रियंका के घर भगवानपुर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >