ट्रक से कुचल कर छात्र की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर- पटना मुख्य मार्ग पर पानहाट के समीप बुधवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. मगर तब तक ट्रकचालक ट्रक ले कर भागने में सफल रहा. लोगों ने रोड पर गिरे युवक को आनन-फानन में एक टेपो […]

हाजीपुर : हाजीपुर- पटना मुख्य मार्ग पर पानहाट के समीप बुधवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. मगर तब तक ट्रकचालक ट्रक ले कर भागने में सफल रहा. लोगों ने रोड पर गिरे युवक को आनन-फानन में एक टेपो से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर सदर अस्पताल पहुंची.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 23 वर्षीय सुमीत कुमार सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र नयागांव निवासी विनोद चौधरी का पुत्र था. मृतक 23वर्षीय सुमीत कुमार इंटर का छात्र था, वह कल औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित जेठुइ गांव अपने नानी के घर आया हुआ था. जहां साइकिल से वापस घर लौटने के क्रम में पानहाट के समीप पटना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से ठोकर लगने से सुमीत की मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद ट्रकचालक ट्रक ले कर भागने में सफल रहा. सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गये. वहीं मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >