बिहार के हाजीपुर में महिला लिपिक की हत्या

हाजीपुर : हाजीपुर सदर प्रखंड में कार्यरत एक महिला क्लर्क की गला घोटकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के अदलबारी मोहल्ले में बीते बुधवार की देर रात में होने की संभावना जतायी जा रही है. मृतका 50 वर्षीया गायत्री देवी स्व.रमेशचन्द्र वर्मा की पत्नी थी.पति की मृत्यु के उपरांत वह अनुकंपा पर […]

हाजीपुर : हाजीपुर सदर प्रखंड में कार्यरत एक महिला क्लर्क की गला घोटकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के अदलबारी मोहल्ले में बीते बुधवार की देर रात में होने की संभावना जतायी जा रही है. मृतका 50 वर्षीया गायत्री देवी स्व.रमेशचन्द्र वर्मा की पत्नी थी.पति की मृत्यु के उपरांत वह अनुकंपा पर सदर प्रखंड में सर्विस कर रही थी. वह यहां अकेली दो मंजिले मकान में रहती थी. उसका पुत्र विवेक कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़ा हुआ है जबकि पतोहू पटना में एक्सिस बैंक में मैनेजर है. बेटा-पतोहू दोनों पटना में ही रहते है. घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई. इस संबंध में मृतका के पुत्र के बयान पर अज्ञात अपराघियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

हाथ व पैर बांधकर की गयी हत्या

महिला क्लर्क गायत्री देवी अपने दो मंजिले मकाने के प्रथम तत्ला पर अकेली थी. देर रात में लूटपाट के इरादे से अपराधी घर के अंदर प्रवेश किए थे. लुटेरों ने गायत्री देवी के हाथ-पैर बांधने के बाद लूटपाट की. मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके घर से लगभग दस हजार रुपये के सामान और मां द्वारा पहनी गई गहने की चोरी हुई है. संभावना यह भी जतायी जा रही है कि लुटेरों में कोई स्थानीय रहा होगा जो पहचान छुपाने के लिए महिला की हत्या कर दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सदर एसडीपीओ रशीद जमां ने बताया कि घर में चोरी के उद्देश्य से अपराधी गये थे. महिला के पहने जेवरात व कुछ कीमती सामान की चोरी हुई है. घटना में किसी परिचित की संलिप्तता की आशंका जतायी जा रही है. फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट और अन्य श्रोतों से हत्यारों की पहचान करने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >