Tirhut Graduate Bypoll: जनसुराज ने उतारा प्रत्याशी, डॉ. विनायक गौतम को टिकट मिलने से बदला समीकरण

Tirhut Graduate Bypoll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने डॉ. विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. डॉ. गौतम के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है.

Tirhut Graduate Bypoll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है. शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने चर्चित चिकित्सक और पूर्व एमएलसी रामकुमार सिंह के बेटे डॉ. विनायक गौतम को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की. बता दें, तिरहुत स्नातक उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार विनायक गौतम का मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों से होगा. गौरतलब है कि डॉ. विनायक गौतम इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव में उतर चुके हैं. वह क्षेत्र के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में सक्रिय प्रचार-प्रसार कर चुके हैं. अब जन सुराज की तरफ से टिकट मिलने के बाद चुनावी समीकरण में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. 

NDA और महागठबंधन के लिए चुनौती

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में NDA और महागठबंधन के प्रत्याशी पहले से ही आमने सामने हैं. JDU ने NDA की तरफ से प्रवक्ता अभिषेक झा को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन ने RJD के गोपी किशन पर भरोसा जताया है. अब जन सुराज के मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है. 

विनायक गौतम ने किया समाज सेवा का वादा

जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम ने नामांकन की घोषणा के दौरान कहा कि मैं राजनीति करने नहीं, समाज सेवा के लिए आया हूं. अगर जनता का विश्वास जीतता हूं, तो मैं अपना वेतन और सरकारी सुविधाएं नहीं लूंगा. मेरा उद्देश्य धनबल पर नहीं, जनबल पर चुनाव लड़ना है. उन्होंने जनता से अपील की कि वह उपचुनाव में उनको समर्थन देकर एक नई शुरुआत का हिस्सा बने. 

यह भी पढ़ें: UP Buffalo: सोनपुर मेला में आकर्षण का केंद्र बना यह दो करोड़ का भैंसा, रोज पीता है दो बोतल बीयर

15 से अधिक उम्मीदवार मैदान में

बता दें, इस बार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 15 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जन सुराज की इंट्री के बाद यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो डॉ. विनायक गौतम की सामाजिक छवि और उनकी स्पष्ट घोषणाएं उन्हें एक अलग पहचान दे सकती हैं. उनके द्वारा समाज सेवा और पारदर्शिता पर जोर देने से स्नातक मतदाताओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >