Bihar By Election: झारखंड में जीत के बाद तेजस्वी गदगद, बिहार में मिली हार पर कह दी ये बड़ी बात

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है. इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे और उनकी पार्टी निराश नहीं है. 2025 का चुनाव हम जीतेंगे.

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है. इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे और उनकी पार्टी निराश नहीं है. 2025 का चुनाव हम जीतेंगे. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड के चुनाव परिणाम से हम सब उत्साहित हैं. अब बिहार की बारी है. उप चुनाव हारे हैं, यह सही है.

2025 में नहीं बनने देंगे एनडीए की सरकार

लेकिन, अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव हम जीतेंगे. पार्टी हार की समीक्षा करेगी. हमलोग तैयारी करेंगे. कमी को दूर करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि 2025 में किसी भी कीमत पर एनडीए की सरकार नहीं बनने देंगे. चुनाव में हार-जीत चलते रहता है. कोई निराशा नहीं हैं. 2025 में और भी मजबूती से लड़ेंगे.

Also Read: तीन सीटों पर परिवारवाद से राजनीति में आने वाले जीते, दो दिग्गज नेताओं के बेटों को मिली हार

तेजस्वी ने जनता को दिया धन्यवाद

तेजस्वी यादव ने बिहार और झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में उनकी पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल की है. दो सीटों पर कम वोट से हार का सामना करना पड़ा है. तेजस्वी यादव ने बिहार में अपनी हार को स्वीकार किया है. कहा कि, हम लोगों को बिहार में एक भी सीट नहीं मिली. उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के परिणाम से राष्ट्रीय जनता दल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >