जातीय जनगणना को लेकर बिहार में फिर गरमायी सियासत, सीएम नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी; Video

जातीय जनगणना के मुद्दे पर आक्रमण रवैया अपनाये तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश कुमार ने मुलाकात के लिए बुलाया. तेजस्वी यादव ने एकबार फिर जाति आधारित जनगणना के मुद्दे को तूल पकड़ा दिया है.

जातीय जनगणना पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने आज उन्हें मुलाकात का समय दिया था. इसको लेकर ही तेजस्वी यादव आज उनसे मिलने पहुंचे थे. सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जातीय जनगणना पर उन्हें सीएम ने भरोसा दिया है. उनसे मुलाकात के पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि वो हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक वो प्रयास जारी रखेंगे. देखिए वीडियो….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >