रोजगार या बेरोजगारी भत्ता की मांग को ले युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा

सुपौल. युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सुपौल समाहरणालय पहुंचा. उन्होंने जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें युवाओं के रोजगार और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी मांगें रखी गयी. ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार या तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराए, अन्यथा तुरंत बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करे. इसके साथ ही, युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 05 से 50 लाख रुपये तक का लोन 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ देने की भी मांग की गई. लक्ष्मण कुमार जाने ने कहा, अगर राज्य और केंद्र सरकारें युवाओं के भविष्य की सुरक्षा नहीं कर सकतीं, तो बिहार और केंद्र से ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा मजबूर होंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. मौके पर दिनेश कुमार मंडल, राजेश कुमार राय, संतोष कुमार राम, दिलखुश कुमार, संजय जी, राजू शाह, मोहन कुमार, मखुश कुमार यादव और मोहम्मद इरशाद सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >