नारायणपुर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

मृतका के परिजनों ने किसी विवाद में जहर खाकर खुदकुशी करने की आशंका व्यक्त की है

सरायगढ़.

प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर गांव की एक महिला की मौत सदर अस्पताल में शनिवार की रात में हो गयी. मृतका के परिजनों ने किसी विवाद में जहर खाकर खुदकुशी करने की आशंका व्यक्त की है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है. मृतका की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी उग्र नारायण झा की पत्नी 40 वर्षीया विभा देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतका के पति लुधियाना में सिलाई कटाई का काम किया करता है. बीते 22 फरवरी को घर से प्रदेश कमाने के लिए गया है. मृतका की बेटी अनु कुमारी ने बताया कि वो शनिवार की शाम 06 बजे जब वो घर पहुंची तो देखा कि मां दस्त की शिकायत से परेशान है. उसे घर से उठा कर बेहतर इलाज के लिए सिमराही रेफरल अस्पताल पहुंची. जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन रेफरल अस्पताल सिमराही में उसकी तबीयत में सुधार नहीं होता देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल पहुंचते ही रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉ विकास कुमार ने कहा कि एक महिला मरीज इमरजेंसी में पहुंची. जो जांच करने पर मृत पायी गयी. पुर्जा देखने पर पॉइजनिंग केस सामने आया. इस बाबत संबंधित थाना को सूचना दी गयी. सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >