शराब की होम डिलवेरी करने जा रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, शराब छोड़कर हुआ फरार

शराब की होम डिलवेरी करने जा रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, शराब छोड़कर हुआ फरार

सुपौल: बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 में ग्रामीणों ने एक शराब तस्कर को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन शराब तस्कर मौके से भाग निकला. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के झंग्राही निवासी शराब कारोबारी रंजीत उरांव प्लास्टिक की बोरी में शराब लेकर होम डिलेवरी के लिए विशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 आ रहा था. इसी क्रम में कुछ लोगों को शक होने पर उनसे पूछताछ करने लगे.

पूछताछ के क्रम में ही तस्कर शराब छोड़ कर भाग निकला. इसके बाद कुछ लोगों ने घटना की सूचना बलुआ थाना को दी. मौके पर पहुंचे बलुआ थाने के एएसआइ राजीव कुमार ने शराब को जब्त कर थाना लाया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर उक्त शराब को विशनपुर गुलामी से जब्त किया गया है. कहा कि शराब तस्कर रंजीत उरांव के विरुद्ध थाना कांड संख्या 52/20 दर्ज कर पुलिस कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >