SUPAUL: एंबुलेंस में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 148 किलो के साथ दो युवक गिरफ्तार

नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय एंबुलेंस से 148 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय एंबुलेंस से 148 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान एंबुलेंस चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरपुर नगर पंचायत निवासी 21 वर्षीय मो. सद्दाम (चालक) और 18 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है. यह पूरी कार्रवाई मंगलवार को सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र नगर पालिका वार्ड संख्या-02 स्थित पुलटेगौरा इलाके में की गई. सुनसरी के पुलिस उपरीक्षक केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर इलाका प्रहरी कार्यालय बराहक्षेत्र (चतरा) से गश्ती टीम को सतर्क किया गया. टीम ने संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. जांच के दौरान एंबुलेंस में सवार दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया. बरामद एंबुलेंस, गांजा और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सुनसरी जिला प्रहरी कार्यालय को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >