मारपीट की घटना में दो जख्मी

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मो राज को हिरासत में ले लिया

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के बलुआ चौक पर शनिवार की शाम रास्ते पर साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गये. घायलों की पहचान बरमोत्रा वार्ड नंबर 02 निवासी जियाउद्दीन व मुर्शिद खां बताये जा रहे हैं. जानकारी मुताबिक जियाउद्दीन व मुर्शिद बाइक पर सवार होकर बलुआ हाट गोभी का बीज लेने के लिए बलुआ हाट जा रहे थे. इसी क्रम में वह दोनों बलुआ पुरानी अस्पताल के समीप खड़े थे. जहां थाना क्षेत्र के ही वार्ड नंबर 5 निवासी मो राज उत्तर की दिशा से बलुआ गोलंबर की ओर आ रहा था. जिससे जियाउद्दीन व मुर्शिद से कहासुनी हो गयी. जहां मारपीट की घटना घट गयी. जिसमें दोनों जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मो राज को हिरासत में ले लिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि राज के साथ उनके अन्य सहयोगी भी मारपीट में शामिल थे. पुलिस के आते ही राज के अन्य सहयोगी मौके से भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >