70 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ओम शिव शक्ति ट्रैवल्स बस से दिल्ली से लाया रहा था गांजा

ओम शिव शक्ति ट्रैवल्स बस से दिल्ली से लाया रहा था गांजा, चालक फरार सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एनएच 27 पर चिकनी गांव के समीप एक बस से 70 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि मधेपुरा से दिल्ली जा रही ओम शिव शक्ति ट्रैवल्स से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने उक्त बस को चिकनी गांव के पास रोका और यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान पांच बड़े बैग से गांजा बरामद हुआ, जिसमें कपड़ों के नीचे प्लास्टिक से पैक किया हुआ गांजा छिपाया गया था. बरामद गांजा का कुल वजन 70 किलो 800 ग्राम निकला. पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान दिलखुश कुमार, मिथिलेश कुमार अजय कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया. मौके पर बस को जब्त कर तीनों आरोपियों को थाने लाया गया और उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद भपटियाही थाना कांड संख्या 173/25 के तहत गांजा तस्करी का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि बस चालक और मालिक को भी आरोपी नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >