सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना इंडो नेपाल सड़क पर कल्याणपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार कल्याणपुर गांव के प्रमोद कुमार 40 वर्ष व ढोली गांव के नवीन कुमार 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर एसके सत्या ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी एनएच 327 ए सड़क मार्ग में आरओबी सरायगढ़ के पास चांदपीपर गांव निवासी बाइक सवार जुगो राम 40 वर्ष अज्ञात चार चक्के वाहन से टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया. जहां डॉ एसके सत्या ने प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >