जर्जर सड़क पर हादसे की बनी है संभावना

अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मरौना प्रखंड मुख्यालय जाने वाली बेलही मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं.

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मरौना प्रखंड मुख्यालय जाने वाली बेलही मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं. जगह- जगह गड्ढे होने के कारण स्थिति और खतरनाक हो गयी है. खासकर बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लोगों में हादसे की संभावना बनी रहती है. स्थानीय लोग शिव कुमार, दिनेश, रंजीत, अमरेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार सड़क मरम्मति की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. लोगों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मति कराने की मांग की है. वहीं बीडीओ रचना भारतीय ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया गया. समस्या की निदान हेतु पहल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >