छह सदस्यीय टीम ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण

एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि छह सदस्यीय टीम द्वारा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया है

वीरपुर. बिहार सरकार और भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन एयरो क्लब ऑफ इंडिया के समझौता के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संकल्पना के अनुरूप बिहार को भारत के ””फ्लाइंग ट्रेनिंग हब”” के रूप में विकसित करने को लेकर गुरुवार को केंद्र और बिहार सरकार की ओर से छह सदस्यीय टीम गुरुवार को वीरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया. प्रशिक्षण के साथ-साथ यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पावर्ड फ्लाइंग, ग्लाइडिंग, बैलूनिंग, स्काईडाइविंग, पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग और पैरासेलिंग जैसी साहसिक खेल गतिविधियों की भी व्यवस्था की जाएगी. लगभग एक घंटे तक किए गए निरीक्षण में एयरो क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव अरविंद बड़ोनी, एयरो क्लब ऑफ इंडिया कार्यालय के अमृता, एफटीओ कमीशन के अनिल वासन, बैलूनिंग कमीशन के इमो चाओबा सिंह, ड्रोन कमीशन के वर्ष कुकरेती, पावर हैंग ग्लाइडिंग कमीशन के सुकुमार दास के साथ साथ एसडीएम नीरज कुमार सिंह मौजूद थे. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि छह सदस्यीय टीम द्वारा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के बाद रिपोर्ट भेजा जाएगा. तब विमानन खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने, विमानन को एक खेल के रूप में बढ़ावा देने और भारत के उभरते नागरिक विमानन इकोसिस्टम के लिए कुशल पायलटों की एक शृंखला तैयार करने के उद्देश्य से किया जाएगा. स्थापना के बाद से ही उड़ान गतिविधियों को विधि के अनुसार नियंत्रित करने, पायलटों को प्रमाण पत्र जारी करने, रिकॉर्ड को प्रमाणित करने और पूरे भारत में फ्लाइंग क्लब स्थापित करने के लिए एकमात्र प्राधिकरण के रूप में काम किया जा सकता है. इस प्रकार भारत के विमानन प्रशिक्षण और खेल विमानन इकोसिस्टम की संस्थागत नींव रखी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >