नहर में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

नहर में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत

प्रतिनिधि, सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत वार्ड संख्या सात में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालिका आफरीन परवीन की नहर में डूबने से मौत हो गयी. आफरीन, गांव के ही मो अलाउद्दीन की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार आफरीन गांव की अन्य बच्चियों के साथ उपशाखा नहर में स्नान कर रही थी. इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयासों के बाद बच्ची को नहर से बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है. बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है. ऐसे मामलों में प्रशासनिक पहल जरूरी होती है, ताकि उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >