किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरित हो रहा धान व मोटे अनाज का बीज

इस संबंध में प्रखंड समन्वयक ने बताया कि पंचायत के एक राजस्व गांव में 25 किसानों के लिए समूह में मरूआ प्रतिरक्षण बीज देना है

किशनपुर. किशनपुर बाजार स्थित शिवम खाद बीज भंडार में शनिवार को प्रखंड समन्वयक जवाहर प्रसाद की मौजूदगी में करीब एक दर्जन किसानों को मरुआ बीज एवं धान बीज का अनुदानित दर पर वितरण किया गया. इस संबंध में प्रखंड समन्वयक ने बताया कि पंचायत के एक राजस्व गांव में 25 किसानों के लिए समूह में मरूआ प्रतिरक्षण बीज देना है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के तौर पर सब लागत का पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है. इस योजना में खेत की जुताई कुड़ाई के लिए दो हजार रुपये अलग से भी दिया जाएगा. बताया गया कि मरुआ खेती के लिए प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन क्लस्टर बनाये गये है. सभी कलस्टर के किसानों को मरुआ बीज दिया जाएगा. दूसरी ओर सभी पंचायत के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर 123 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जाना है. बीज ग्राम अंतर्गत दुबियाहि पंचायत में 100 किसानों को बीज वितरण किया गया है. इस मौके पर किसान सलाहकार सुभाष कुमार साह, अमित कुमार, किसान अशर्फी साह, खाद विक्रेता संजीव चौधरी सहित अन्य किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >