गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे मैच में सहरसा ने आठ विकेट से दर्ज की जीत

मैदान पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

राघोपुर. गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को खेले गए मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरपूर खेल देखने को मिला. यह मैच बॉयज इलेवन सहरसा और केएमडीसीसी सुखानगर के बीच खेला गया. जिसमें सहरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर केएमडीसीसी सुखानगर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए. सुखानगर के शीर्ष बल्लेबाजों ने संयम के साथ पारी की शुरुआत की. जबकि मध्यक्रम ने तेजी से रन जोड़ने का प्रयास किया. हालांकि, सहरसा के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में सटीक गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके. जिससे सुखानगर की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई. 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज इलेवन सहरसा की शुरुआत संतुलित रही. टीम के सलामी बल्लेबाज जसीम और सौरव ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए सुखानगर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. जसीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंदों पर 88 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि सौरव ने 36 गेंदों में 48 रन बनाकर उनका पूरा साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों की धुआंधार पारियों के दम पर सहरसा की टीम ने 14 ओवर 4 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मैदान पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी. इस दौरान अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, सचिव आशीष साह सहित मुकेश साह, गोलू बुमराह, युगल जायसवाल, दीपक कुमार, राहुल पब्जी, हमजा, राजेश पासवान, मोनू, सुभाष, प्रशांत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >