एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय में निकाली गयी भव्य राखी रैली

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन मुख्यालय वीरपुर में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व व भव्य राखी रैली का आयोजन किया गया. इसमें बालिका मध्य विद्यालय वीरपुर के शिक्षक, विद्यार्थी, ब्रह्मा कुमारी संस्था के सदस्य तथा संदीक्षा सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था. इस मौके पर प्रभारी कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक आदि मौजूद थे. आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीरपुर के स्वयंसेवकों ने वीर चंद्रगुप्त प्रभात शाखा में रक्षाबंधन उत्सव मनाया. जहां सामाजिक एकता, प्रेम, सुरक्षा व समरसता का संदेश दिया गया. इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना कर एक-दूसरे को इस मंत्र के साथ राखी बांधा कि “मैं आपकी रक्षा करूंगा, आप मेरी रक्षा करेंगे. हम दोनों मिलकर देश और समाज की रक्षा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >