सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में पौधारोपण, प्रथम वर्ष के छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

सुपौल. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग द्वारा शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रो पम्मी कुमारी ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर है. वहीं, डीन एकेडेमिक्स डॉ चन्दन कुमार ने छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें इसके महत्व से अवगत कराने की बात कही. छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक डॉ चंद्रशेखर कुमार, प्रो अरुण महतो और स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >