कई महीनों से पीजीआरओ का पद है रिक्त, 92 मामले लंबित

विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

त्रिवेणीगंज. अनुमंडल मुख्यालय में पीजीआरओ का पद करीब पांच महीनों से रिक्त है. इससे विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन पद के रिक्त रहने के कारण कई मामलों का निपटारा ससमय संभव नहीं हो पा रहा है. जबकि अनुमंडल क्षेत्र के सभी हिस्सों में सबसे ज्यादा मामला अतिक्रमण आदि का है. जिसके कारण जमीन संबंधी मामला का निपटारा नहीं होने से भू-माफियाओं का साम्राज्य चलता है. कई महीनों से पीजीआरओ का पद रिक्त रहने से ससमय परिवादों का निपटारा नहीं हो पाता है. जिसके कारण त्रिवेणीगंज अनुमंडल में 92 परिवाद लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >