वज्रपात से एक महिला की मौत, एक घायल

इलाके में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गयी

पिपरा. इलाके में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गयी. बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आयी दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव में एक महिला की मौत हो गई. जबकि साथ की दूसरी महिला गंभीर रूप घायल हो गई. घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सखुआ वार्ड नंबर 07 निवासी बबली कुमारी ( 22 वर्ष) पिता नुनु लाल शर्मा तथा चन्द्र देवी पति कमलेश्वरी शर्मा उम्र 50 वर्ष खेत से मकई तोड़ कर घर आ रही थी. तभी अचानक से हुई वज्रपात में बबली कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि चन्द्र देवी बुरी तरह झुलस गई. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना स्थल पर पिपरा थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >