पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन आज से

प्रखंड की 22 पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को नामजदगी का पर्चा दाखिल किया जायेगा.

त्रिवेणीगंज. प्रखंड की 22 पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को नामजदगी का पर्चा दाखिल किया जायेगा. इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. अध्यक्ष व सदस्य पद के अभ्यर्थी 11 से 13 नवंबर तक दिन में 11 बजे से 03 बजे तक प्रखंड कार्यालय परिसर के अलावे दो अन्य जगहों पर नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे. जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव भारती ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाये गये हैं. ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नामांकन के दौरान परेशानी नहीं हो. मालूम हो कि प्रखंड में नगर परिषद सहित कुल 27 पंचायत हैं. जिसमें समय सीमा नहीं पूरा होने पर थलहा गढ़िया दक्षिण, कुशहा, कोरियापट्टी पूरब, कोरियापट्टी पश्चिम पथरागोरधेय पंचायत में चुनाव नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >