पांच दिन बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग, जांच में जुटी पुलिस

लापता युवक का नहीं मिला सुराग

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 08 निवासी स्व भरत लाल मंडल के 35 वर्षीय पुत्र रमानंद मंडल बीते 29 अगस्त से करजाइन थाना के फकीरना चौक से लापता हो गया है. इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने करजाइन थाना को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है. घटना को लेकर लापता युवक रामानंद मंडल के भाई सुरेश मंडल ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि बीते 29 अगस्त 2024 को मेरा भाई रामानंद मंडल राघोपुर थाना क्षेत्र के दोलतपुर गांव अपनी चचेरी बहन को बाइक से पहुंचा कर अपने बहनोई रामचंद्र मंडल व बहन सुलौचना देवी से मिलकर रात्रि 09 बजे बोले कि मेला देखने फकिरना चौक जा रहे हैं. उसके बाद से उनके भाई का मोबाइल स्विच ऑफ बताया. इसके बाद हम सपरिवार अपने रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर काफी खोजबीन किया. लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया. करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि सुरेश मंडल के आवेदन के आलोक में कांड संख्या 131/24/ दर्ज कर लिया गया है. जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >