जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में नितिका ने मारी बाजी, इलाके में हर्ष का माहौल

उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही निवासी नितिका विश्वास ने फूड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नितिका ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में 99.33 पर्सेंटाइल के साथ सफलतापूर्वक पास कर ली है. उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. बताया गया कि जेआरएफ परीक्षा देश की एक महत्वपूर्ण और कठिन प्रतियोगी परीक्षा मानी जाती है. इसमें सफलता पाना आसान नहीं होता, लेकिन नितिका ने कड़ी मेहनत, नियमित पढ़ाई, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. पहले ही प्रयास में इतना अच्छा परिणाम लाकर नितिका ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है. इस सफलता के बाद नितिका के लिए आगे रिसर्च और उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे. साथ ही उन्हें फेलोशिप के माध्यम से शोध कार्य करने का मौका भी मिलेगा. उनकी यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं. नितिका की इस उपलब्धि पर उनके पिता भाई भरत कुमार और माता किरण कुमारी राउत ने खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन का परिणाम है. परिवार ने नितिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी नितिका को इस बड़ी सफलता पर शुभकामनाएं दी है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नितिका की सफलता से सिमराही और राघोपुर प्रखंड का मान बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >