आर्थिक तंगी की वजह से विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या

जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 ठठेरी टोला में मंगलवार को आर्थिक तंगी से जूझ रहे अजय कुमार साह की 22 वर्षीया पत्नी माधुरी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

जदिया.

जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 ठठेरी टोला में मंगलवार को आर्थिक तंगी से जूझ रहे अजय कुमार साह की 22 वर्षीया पत्नी माधुरी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि माधुरी देवी मद्रास में मजदूरी कर रहे अपने पति अजय कुमार साह से मोबाइल पर बात कर रुपये की डिमांड की. इस पर उसके द्वारा कहा कि अभी हम बीमार हैं चार हजार रुपये भेज रहे हैं कुछ दिनों के बाद फिर रुपये भेज देंगे. इस बात पर माधुरी देवी ने कहा कि समस्ता फाइनेंस से ग्रुप लोन जो लिए है, उसे भी देना पड़ेगा. अगले माह रुपया देने की बात कहकर अजय कुमार साह ने फोन काट दिया. इसी बात से गुस्से में आकर माधुरी देवी ने जहर खा लिया. बाद में परिजनों द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >