डायरिया की रोकथाम को ले जागरूकता अभियान शुरू

इस अभियान का उद्देश्य है कि डायरिया के कारण होने वाली बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सके

वीरपुर. डायरिया की रोकथाम व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वीरपुर नगर पंचायत सहित बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर से तीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये रथ निर्धारित पंचायतों और नगर क्षेत्र में जाकर लोगों को डायरिया से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करेंगे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी ने बताया कि 15 जुलाई से 14 सितंबर तक पूरे दो माह तक डायरिया रोकथाम को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य है कि डायरिया के कारण होने वाली बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सके. उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले ही आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें ओआरएस और जिंक की गोलियां उपलब्ध कराई गई हैं. आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को डायरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्हें यह भी सिखाया गया है कि ओआरएस का घोल कैसे तैयार किया जाए, ताकि किसी भी घर में डायरिया का प्रकोप होने पर तुरंत उपचार किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >