Supaul, सहयोग शिविर को लेकर करहरवा में चला अभियान, ग्रामीणों से लिए आवेदन

सहयोग शिविर को लेकर करहरवा अभियान, ग्रामीणों से लिए आवेदन

त्रिवेणीगंज(सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट,

प्रखंड क्षेत्र के करहरवा पंचायत में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत करहरवा पंचायत के वार्ड 09 में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे आवेदन भी प्राप्त किए गए।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बिपिआरो सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू ने ग्रामीणों को बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में भाग लेने की अपील की गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सदरुल हसन ने कहा कि शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इस अवसर पर मोहम्मद सदरुल हसन, बीपीआरओ मनीष कुमार मीनू, विकास मित्र, प्रखंड के अन्य कर्मी एवं पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >