आवेदनों पर निर्णय लेने जिला स्तरीय समिति की शीघ्र करें बैठक : डीएम

जिलाधिकारी ने नियमानुसार इन बच्चों के पुनर्वासन के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया

सुपौल. डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले में वर्तमान में संचालित प्रायोजन योजना, परवरिश योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की गई.

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने इन योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत लाभुकों को सावधि योजना जमा (एफडी) प्रपत्र शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित साइकिल के लिए प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने के उद्देश्य से जिलास्तरीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया.

इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थान-बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों की स्थिति व उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने नियमानुसार इन बच्चों के पुनर्वासन के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >