ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

देशभक्ति से गूंजा शहर

-देशभक्ति से गूंजा शहर सुपौल. ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सुपौल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंची. इस दौरान पूरे क्षेत्र में देश भक्ति का माहौल देखने को मिला. पदयात्रा में शामिल रक्षा दल के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था. भारत माता की जय, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद सहित गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया. पदयात्रा का उद्देश्य आमजन में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना व सामाजिक एकता और अनुशासन का संदेश देना था. कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >