राष्ट्रीय भगैत महासम्मेलन को लेकर किया गया ध्वजारोहण

अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय भगैत महासम्मेलन हेतु विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर ध्वजारोहन किया गया.

29 से 31 मार्च तक लौकहा के वार्ड नंबर 11 में होगा आयोजन

सुपौल. प्रखंड अंतर्गत लौकहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 गणेशपुर टोला में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय भगैत महासम्मेलन हेतु विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर ध्वजारोहन किया गया. जिसमें लौकहा एवं अमहा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि सहित धर्मराज भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. मौके पर महासभा प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि भगैत मानवता की असली पाठशाला है. मानवता इंसान का सबसे बड़ा धर्म है. जिस व्यक्ति के अंदर इंसानियत नहीं है वह किसी भी धर्म व जाति को अपनाने के लायक नहीं है. धर्म प्रेम, एकता एवं सद्भाव का प्रतीक है. लौकहा में पहली बार राष्ट्रीय भगैत महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. जिसमें लोकगाथा भगैत से जुड़े सैकड़ों प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे.

29 से 31 मार्च 2026 तक यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. लोकगाथा भगैत के क्षेत्र में उत्कृष्ट गायन व वादन करने वाले कलाकार को सम्मेलन में मेडल, प्रशस्ती पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा. ध्वजारोहण में वार्षिक सभापति घिनाय यादव, मालाधारी रामचन्द्र यादव, उप सभापति अनंत प्रसाद यादव, रघुनन्दन यादव, परमेश्वरी यादव, लक्ष्मी यादव, गोपाल प्रसाद यादव, अच्छेलाल यादव, नारायण यादव, रामखेलावन यादव, खट्टर यादव, वासुदेव मंडल, श्याम पंजियार, दिपेन पंजियार, रामप्रवेश पंजियार, बिट्टू पंजियार, संतोष पंजियार, कपिल पंजियार, विपिन पंजियार, ब्रजेश पंजियार, भूखो यादव, महेन्द्र यादव, राधे श्याम पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, सरपंच राजेश यादव, अमहा मुखिया रामनाथ यादव, सुरेश यादव, उपमुखिया बलराम यादव, दीना झा, संजय यादव, गणेश प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >