बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी

जांच दल में कनीय सारणी पुरुष योगेंद्र कुमार मंडल, लाइनमैन दीपक कुमार, अमरजीत कुमार, प्रेम प्रभात एवं चन्दन कुमार शामिल थे

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र में दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. दोनों लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी देते हुए कनीय विद्युत् अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत स्थित जीवछपुर में विद्यानंद पासवान पिता तिरथ पासवान को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसमें उनके ऊपर विभाग द्वारा 39273 रुपये फाइन करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं छापेमारी दल ने दीनापट्टी पंचायत स्थित सखुआ से अशोक शर्मा पिता स्व लखन शर्मा को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. उनके ऊपर भी 22080 रुपये का फाइन करते हुए पिपरा थाना में 275/24 मामला दर्ज कराया गया. जांच दल में कनीय सारणी पुरुष योगेंद्र कुमार मंडल, लाइनमैन दीपक कुमार, अमरजीत कुमार, प्रेम प्रभात एवं चन्दन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >