हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में, मजबूत व सशक्त बनने के लिए पांच संतान की जरूरत : मुख्य पार्षद

विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

– विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित बालिका उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां नगर पंचायत क्षेत्र समेत बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सनातनी इकट्ठा हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बुधेश्वर शर्मा, भोलेश्वर मुखिया, भिखारी मेहता, अनिल कुमार व मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. कार्यक्रम में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रों ने एक से एक देशभक्ति व सनातन से जुड़ी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी. वक्ताओं में बुधेश्वर शर्मा, भिखारी मेहता, ललित गुप्ता समेत कई अन्य लोगों ने अपने अपने संबोधन दिए. इसी दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि हिन्दुओं का अस्तित्व खतरे में है, फिर भी हम हिन्दू सो रहे हैं. हमें कम से कम पांच संतान होनी चाहिए, तभी हम मजबूत और सशक्त हो सकेंगे. हमारा सनातन जब सुरक्षित नहीं रहा तो हमें धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा या तो हमें अपनी चोटी बचाने के लिए हमें जजिया टैक्स देना पड़ेगा. इसलिए हिन्दुओं को जागने की जरूरत है. नहीं तो भविष्य में हमें जजिया टैक्स देना पड़ेगा. हमें अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है. कहा कि अगर सनातन को बचाना है तो जागने की जरूरत है. कहा कि हमारे मुहल्ले में गरीब लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है. ईसाई मिशनरियों के द्वारा धार्मिक परिवर्तन किया जा रहा है. इसके लिए हमें उन सभी भाईयों के घर जाकर उनसे मेल जोल बढ़ाना पड़ेगा. अपने सोच को बदलेंगे तभी हमारा हिन्दू और सनातन सुरक्षित रहेगा. किरण भारती ने कहा कि हम हिन्दू है, ये केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं है. हम कैसे मजबूत हो, इसके लिए चिंता जरूरी है. हिन्दू धर्म संतुलन सिखाता है. सर्वे भवन्तुः सुखिनाः पर हिन्दू आधारित है. हमें संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है. कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए जाति से ऊंचे उठाकर अपने हिन्दुओं को संगठित करने की जरूरत है. इसके अलावे पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है. मातृ संगठन दुर्गा वाहिनी की शिवानी दीदी ने कहा कि लव जिहाद के माध्यम से हमारी बेटी को टारगेट किया जा रहा है. महिलाएं अपनी बच्चियों को सिखाएं कि हम सीता कुल की बेटी है, हम देवी दुर्गा कुल की बेटी है. हम अहिल्या, दुर्गावती, सावित्री की बेटी है. बच्चियों को संस्कार दें. घर में बच्चियों से रामायण, गीता और वेदों को पढ़ने की आदत डलवाये तभी लव जिहाद रुकेगा. कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गा वाहिनी, ओम शांति, ठाकुर अनुकूल चंद, विद्या भारती, विद्यार्थी परिषद, हिन्दू धर्म रक्षा समिति समेत कई अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. मंच संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुनील कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम के दौरान गायक मोनू और साधनाश्री ने भी अपनी प्रस्तुति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >