सड़क दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग की ईलाज के दौरान मौत

बीते सोमवार की देर शाम बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी हरि नारायण भगत की मौत बुधवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी

त्रिवेणीगंज. बीते सोमवार की देर शाम बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी हरि नारायण भगत की मौत बुधवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी अनुसार मृतक बुजुर्ग चाय बेचकर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे. उनकी पत्नी सहित बच्चों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे. मालूम हो कि सोमवार की देर शाम 60 वर्षीय हरिनारायण भगत त्रिवेणीगंज बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे थे. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के खट्टर चौक के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया. इस घटना में बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >