ट्रेन की चपेट में आकर मधेपुरा के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

सहरसा–सुपौल रेलखंड पर सुपौल स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी.

सुपौल. सहरसा–सुपौल रेलखंड पर सुपौल स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकबियाही गांव वार्ड नंबर 13 निवासी राजकुमार साह (65) के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार साह सिंहेश्वर वाली बस से उतरने के बाद झखराही ढाला के पास ट्रैक पार करने पहुंचे. इसी दौरान सहरसा से आ रही 75206 डाउन सहरसा–ललितग्राम पैसेंजर ट्रेन नजदीक थी. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हाथ छुड़ाकर तेजी से ट्रैक पार करने का प्रयास किया और ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गये. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आरपीएफ हवलदार रजाउल्लाह और स्थानीय निवासी संतोष यादव ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार साह को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वे अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पिपरा खुर्द जा रहे थे. मौत की खबर मिलते ही उनकी पुत्री रूपा कुमारी, भांजा, पुत्र आनंद साह और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >