डीएम ने की समीक्षा बैठक, कार्यों की निगरानी व्यवस्था होगी सुदृढ़

बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रधान लिपिक उपस्थित थे

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय की सभी शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारियों एवं प्रधान सहायकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बढ़ाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह एक बार सभी प्रधान सहायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रखंडों के प्रधान लिपिकों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी प्रधान सहायकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे नियमित रूप से अंचलों एवं अपने संबंधित शाखाओं के कार्यों का निरीक्षण करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके. निरीक्षण की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रधान लिपिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >