आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक में हुई चर्चा

अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निष्पादन हेतु प्रस्तुत करें

सुपौल. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनंत सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सह अध्यक्ष, मध्यस्थता समिति राहुल उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में सुपौल न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई. बैठक में आगामी लोक अदालत, जो 13 सितंबर 2025 को आयोजित होगी, को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निष्पादन हेतु प्रस्तुत करें. साथ ही प्रत्येक न्यायालय कार्यालय में पीएलवी को नोटिस तैयार करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में “मिडिएशन फॉर द नेशन” अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर एडीजे 01 गजनफर हैदर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अफजल आलम सहित सुपौल न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >