भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने दिया धरना

तीन सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यक्रम के दौरान जमकर नारेबाजी की गई

छातापुर. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के गुरुवार को मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया. पशु चिकित्सालय परिसर में माले नेता राजेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में अभाखेग्रामस व भाकपा माले के कई नेताओं के अलावे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई. तीन सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यक्रम के दौरान जमकर नारेबाजी की गई. तत्पश्चात पार्टी के नेता व कार्यकर्ता की अगुवाई में सैकड़ों की भीड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची. जहां बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता को मांग पत्र सौंपा गया. मांगपत्र में माइक्रोफाइनेंस द्वारा दिए गए किसी भी प्रकार के ऋण को माफ करने, माइक्रोफाइनेंस के लूट, दमन व अत्याचार पर रोक लगाने, बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत सभी महागरीबों को दो लाख रुपये देने व किसानों पर हो रहे अत्याचार व परिमार्जन के नाम पर हो रही लूट पर रोक लगाने की मांगें शामिल हैं. बीडीओ ने मांगपत्र प्राप्त करने के बाद इसे जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया. धरना को संबोधित करते भाकपा माले के प्रखंड सचिव नवल किशोर मेहता ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा एक बड़ी आबादी को कर्जदार बना दिया गया है. किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता ने कहा की लोन देते समय लोन कंपनियों द्वारा कम ब्याज बोला जाता है. जबकि वसूली के समय ब्याज तिगुना हो जाता है. माले जिला कमेटी सदस्य डॉ अमित चौधरी ने कहा की जिस तरह कॉर्पोरेट घरानों का साढ़े 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया. लेकिन सरकार गरीबों का मामूली लोन को माफ नहीं कर रही है. सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राज ने कहा की सरकार ने अत्यंत गरीबो को लघु उद्यमी योजना के तहत दो लाख रुपये का अनुदान देने का वादा किया था. लेकिन सरकार इस वादा को भूल गई और उस साइट को भी बंद कर दिया गया. सभा को माले नेता शिवनारायण यादव, बिमला देवी ,अशोक यादव, श्रवण यादव, संजुला देवी, बबिता देवी, दिलीप यादव, तारिणी यादव, पिंकी देवी, समीना खातून, कविता देवी ने भी संबोधित किया, सभा में मो नौशाद, मो एजाज, रामानंद यादव, अखिलेश मेहता, सनोज सरदार, मो रहमान, रणधीर सरदार, संगम देवी, मीना देवी, पवन देवी मुख्य रूप से थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >