शिविर में 47 दिव्यांगजनों की जांच कर दिया प्रमाण पत्र

बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले आयोजित शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार के साथ चिकित्सीय टीम मौजूद थी

छातापुर. मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में रविवार को दिव्यांगजनों के लिए जांच सह मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया. बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले आयोजित शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार के साथ चिकित्सीय टीम मौजूद थी. जहां जीरो से 18 वर्ष आयु वर्ग के 47 दिव्यांगों की जांच कर मूल्यांकन व प्रमाणीकरण किया गया. शिविर में दिव्यांगजन व श्रवण वाधित, मानसिक निःशक्त, दृष्टिवाधित, अस्थि निःशक्त आदि शामिल हुए. प्रमाणीकरण पश्चात उसे सहायक उपकरण से आच्छादित करने की प्रक्रिया पुरी की गई. साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करने के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बनाए गये चिकित्सकीय दल मौजूद थे. जिला से पहुंचे पुष्कर कुमार, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार प्रिया, बिनोद कुमार, सुनील कुमार, धर्मराज कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि शिविर में जीरो से 18 आयु वर्ग के कुल 47 दिव्यांग में शिविर पहुंचे, चिकित्सकों के द्वारा दिव्यांगता का आंकलन किया गया. जिसमें दो दिव्यांगों को हायर सेंटर रेफर किया गया. वहीं एक दिव्यांग को तत्काल रूप से एक बैसाखी प्रदान किया गया है. मौके पर डॉ आरके सिंह, डॉ सुष्मिता अर्चना, बीएचएम रवींद्रनाथ शर्मा, वंदना कुमारी, अजय कुमार, सुनैना कुमारी, सुमन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >