कोसी नदी किनारे से 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद

शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों में सनसनी फ़ैल गयी

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास कोसी नदी किनारे स्पर संख्या 19. 92 के पास से एक अज्ञात 30 वर्षीय युवती का शव बरामद किया. बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों में सनसनी फ़ैल गयी. काफी संख्या में शव को पहचानने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि गोपालपुर गांव के पास कोसी नदी किनारे से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है. हालांकि शव देखने से नेपाली नागरिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष, काला पेंट, टी-शर्ट पहनी हुई है. बाएं हाथ में चांदी जैसा अंगूठी पहने हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. बताया कि बरामद शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >