सप्तकोशी में लापता हुए सशस्त्र बल के जवानों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

इस घटना ने सुरक्षा तंत्र और स्थानीय प्रशासन को गहरी चिंता में डाल दिया है

वीरपुर. आपदा राहत अभ्यास के दौरान सप्तकोशी नदी में लापता हुए दो सशस्त्र पुलिस बल के जवानों में से एक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे जवान की तलाश अब भी जारी है. इस घटना ने सुरक्षा तंत्र और स्थानीय प्रशासन को गहरी चिंता में डाल दिया है. नेपाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेत्र कार्की के नेतृत्व में 35 सदस्यीय खोजी दल को तैनात किया गया था. लगातार तलाशी अभियान के दौरान झापा जिले के लापता जवान हरेदेव राजबंशी का शव शुक्रवार को सप्तकोशी नदी के तट पर बरामद किया गया. इस बीच, टीम के एक अन्य जवान सूरज साउद, जो अभी भी लापता हैं, की तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है. सप्तरी जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता योगराज खातीवाड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक दूसरा जवान नहीं मिल जाता. गौरतलब है कि गुरुवार को नियमित आपदा अभ्यास के तहत सशस्त्र बल के जवान कोसी बराज के 56 नंबर फाटक के समीप पूर्वाभ्यास कर रहे थे. उसी दौरान तेज बहाव के कारण दो जवान कोसी नदी में बह गए या लापता हो गए. घटना के तुरंत बाद से खोजबीन अभियान शुरू कर दिया गया था. लापता जवानों की तलाशी के लिए कोसी बराज के 56 में से 45 फाटक खोल दिए गए, ताकि नदी के जलस्तर को नियंत्रित कर तलाशी कार्य को सुगम बनाया जा सके. स्थानीय पुलिस, गोताखोर दल और सशस्त्र बल के अन्य जवान लगातार खोज अभियान में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >