SUPAUL : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में नौ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के भीमनगर स्थित 12 वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार का दिन खास रहा.

वीरपुर, सुपौल से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के भीमनगर स्थित 12 वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार का दिन खास रहा. जहां पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यकारिणी पदाधिकारी, वाहिनी मुख्यालय, कंपनी, विशेष संवर्ग प्रतिनिधि एवं डेलीगेट्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गया. नामांकन की तिथि 11 मई 2026 को निर्धारित की गई थी जहां सोमवार को तीन कंपनी प्रतिनिधि पदों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन किया गया. वही सोमवार को ही शाखा चुनाव नियमावली 2025 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए. इसके बाद संबंधित उम्मीदवारों को जिनके लिए एक मात्र नामांकन किया गया था उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार, उपाध्यक्ष ललन कुमार एवं महेश कुमार मंडल, सचिव (मंत्री) पद मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास, संयुक्त सचिव पद पर मो. बंटी हुसैन, केंद्रीय सदस्य पद पर आरबी. रमन, अंकेक्षक पद पर शशि कुमार तथा परिवहन प्रतिनिधि पद पर जाकिर हुसैन शामिल हैं. इस तरह कुल नौ पदाधिकारी निर्वाचित किए गए. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया. चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और पुलिस जवानों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. इस मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह बीएसएपी-5 वि बटालियन के राम बच्चन यादव, पर्यवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, पटना प्रशांत यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और संयुक्त महामंत्री संजीत पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >