किसान के घर से 46 बोरी खाद जब्त

यह कार्रवाई शाम करीब 08 बजे कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की

वीरपुर. गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र के परमानन्दपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 (जीरवा) में छापेमारी कर एक घर से 46 बोरी यूरिया जब्त किया. यह कार्रवाई शाम करीब 08 बजे कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की. छापेमारी के दौरान वीरपुर थाने के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवानों के साथ एसएसबी सतना बीओपी के अधिकारी और महिला जवान भी मौजूद थे. कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती ने किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धीरेन्द्र यादव नामक ग्रामीण के घर में अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है. जानकारी की पुष्टि के बाद एसएसबी 45वीं बटालियन और वीरपुर थाने को सूचना दी गई व संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान जब्त किए गए खाद के कागजात मांगे गए, लेकिन घरवालों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. ग्रामीणों ने भी पुष्टि की कि धीरेन्द्र यादव की कोई खाद की दुकान नहीं है. इसके बाद खाद को जब्त कर लिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई में प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, विजय गुप्ता, वीरपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर रतन पासवान तथा एसएसबी सतना बीओपी के अधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >