नशा मुक्ति दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

एएनएम द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी

सुपौल. नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर व गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ममता कुमारी के नेतृत्व में सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर तंबाकू मुक्त परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. साथ ही एएनएम द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ममता कुमारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ता पोषक क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में जाकर प्रधानाध्यापक से मिल कर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों के साथ तंबाकू मुक्त अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा रहा है. इस मौके पर डॉ कल्पना कुमारी, हरिवंश कुमार सिंह, अतुल आनंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >