ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक रेफर

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस छानबीन कर रही है

सरायगढ़. एनएच 27पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव के वार्ड तीन निवासी बाइक चालक 26 वर्षीय मो सद्दाम 35 वर्षीय मो शब्बीर बाइक पर सवार होकर मधुबनी जिला के फुलपरास से अपने घर कल्याणपुर आ रहा था. झाझा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया. जिसके कारण बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ ने दोनों घायलों का इलाज कर हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में सद्दाम की मौत हो गयी. जबकि मो शब्बीर को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर मृतक सद्दाम के घर में कोहराम मचा हुआ है. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >