गिरोह के चार सदस्य धराये

सफलता . पुलिस ने चोरी व लूट की दो बाइक बरामद की पुलिस कर रही पूछताछ, और भी मामले के खुलासा करने की है उम्मीद सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पायी है. मिली जानकारी अनुसार, […]

सफलता . पुलिस ने चोरी व लूट की दो बाइक बरामद की

पुलिस कर रही पूछताछ, और भी मामले के खुलासा करने की है उम्मीद
सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पायी है. मिली जानकारी अनुसार, बीते 24 दिसंबर की रात विराटपुर निवासी बिंदूभूषण सिंह की डिस्कवर मोटरसाइकिल नंबर बीइ 43 बी 5583 मोटरसाइकिल जलसीमा गांव निवासी सुमन झा के घर से चोरी कर ली गयी थी. जबकि दूसरी घटना में चार फरवरी को सोनबरसा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर सोहा पंचायत स्थित विष्णु चौक के करीब मधेपुरा
जिले के तुनियाही गांव निवासी संजय कुमार की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर बीआर 43 डी 5752 गाड़ी छह हथियार बंद अपराधियों नें लूट ली थी. पुिलस का कहना है कि कई और मामलों का खुलासा हो सकता है.
गैरेज का कर्मी ही बाइक लेकर भागा
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित एक गैरेज से रेलवे कॉलोनी निवासी रवींद्र कुमार सिंह की बाइक गैरेज कर्मी द्वारा लेकर भागने का मामला सामने आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि उसने इलियास गैरेज में बाइक मरम्मत कराने दिया था. कुछ देर बाद जाने पर गैरेज मालिक ने कहा कि कर्मी ट्रायल करने गया है. लेकिन शाम तक वापस नहीं आया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >